रोहतास पुलिस ने चोरी का एक मोटरसाईकिल बरामद किया एक अपराधी गिरफ्तार


  


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी/रोहतास 

आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक,  रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बघैला थानान्तर्गत ग्राम छनहाँ में चोरी के एक मोटरसाईकिल के साथ एक अपराधकर्मी के होने का पता चला। पुलिस अधीक्षक, रोहतास को यह सूचना प्राप्त होते हीं इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, बघैला थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर गठित विशेष टीम को अविलंब थाना क्षेत्र के छनहाँ गाँव में घेराबंदी कर छापेमारी एवं विधि- सम्मत कार्रवाई हेतु भेजा गया, जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर एक अपराधकर्मी भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस दल के तत्परता से अपराधकर्मी जय प्रकाश कुमार उर्फ इडिका, पे०- स्व० शिवपुजन सिंह, सा०- छनहाँ, थाना-बघैला, जिला- रोहतास को एक चोरी का मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछ-ताछ के दौरान चोरी की मोटरसाईकिल होने की बात स्वीकार की गई है। मोटरसाईकिल चोर गिरोह में ये अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया गया है, जिसके गिरफ्तारी हेतु उसके ठिकानों का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस संबंध में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।