रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
विश्वशांति राष्ट्र कल्याण के लिए सावन के पावन महीने में जनचेतना अभियान के महासचिव जय प्रकाश कश्यप ने अपने परिवार सहित कराया रुद्राभिषेक पूजन कराया।
ज्ञात हो कि जनचेतना अभियान के महासचिव जयप्रकाश कश्यप के द्वारा पूरे परिवार सहित नागपंचमी के दिन भगवान भोले का महापूजन रुद्राभिषेक स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित शिव जी मंदिर घाट में विनायक ओझा जी के द्वारा संपन्न कराया गया
सर्व शांति विश्व शांति राष्ट्र कल्याण हेतु एवं सभी के सुखी की जीवन की कामना की गई l इस पूजन में उपस्थित सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि
रुद्र अर्थात भूतभावन शिव का अभिषेक। शिव और रुद्र परस्पर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही 'रुद्र' कहा जाता है, क्योंकि रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानी कि भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं।
हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं। रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभाशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
इस रुद्राभिषेक पूजन में जय प्रकाश कश्यप के परिवार सहित जन चेतना अभियान के अध्यक्ष रिंकू सोनी पूर्व उपमुख्यपार्षद सुनीता देवी, जन चेतना अभियान के उपाध्यक्ष विशाल सिंह , शैल देवी, स्वेत प्रकाश,
अंजलि देवी, ज्योति देवी, पूर्व पार्षद अनीता शर्मा, युवराज कश्यप, वैष्णवी कश्यप ,प्रेम ओझा
सहित अन्य शिव भक्त मौजूद रहे l
