रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था (रोहतास-बिहार)
"अभिनव कला संगम" के द्वारा "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत
बिहार के रोहतास जिले से कश्मीर तक सद्भावना यात्रा निकाली गई जिसमें यात्रा के दौरान प्रमुख नगरों पर देश की संप्रभुता और तिरंगे के महत्व के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गए
बताते चलें जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम डेहरी-डालमियानगर
(रोहतास बिहार) के तत्वधान में 24-7-22 की संध्या आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगे के संकल्प के साथ सद्भावना यात्रा निकाली गई थी जिसमें संस्था द्वारा चिन्हित
श्री बाबा अमरनाथ मुबारक छड़ी यात्रा
कश्मीर में श्रीनगर स्थित
हजरत बल दरगाह पर चादर पोशी के साथ
लाल चौक पर तिरंगा
फहराने निकली थी संस्था के सचिव नंदन कुमार के अनुसार जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक विभीषिका के कारण में शामिल सदस्यों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पडा है कार्यक्रम भी प्रभावित हुए थे उन्होंने ने बताया
3-8-22 यात्रा समाप्त हुई वहीं
आजादी की अमृत महोत्सव
पर उन्होंने कहा
देश की अखंडता एकजुटता और तिरंगे के प्रति प्रेम से इतर कुछ भी नहीं
"देश की संप्रभुता खंडित ना हो"
"यह है आजादी का अमृत महोत्सव"
उन्होंने बताया निकट सप्ताह के अंदर संस्था के द्वारा बैठक कर
आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वधान में हर घर तिरंगा को लेकर उत्सव की तैयारी की जाएगी
