ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार बने जदयू के प्रदेश महासचिव


 

रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री 

बारुण(औरंगाबाद):- जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश महासचिव के रुप में बारुण निवासी एवं ओबरा विधानसभा के पू्र्व प्रत्याशी सुनिल कुमार का चयन किया गया है। बताते चलें कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू के पूर्व क्षेत्रीय संगठन प्रभारी सुनील कुमार को जदयू प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस खबर के साथ ही प्रदेश, जिला व बारुण जदयू कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और नवमनोनीत पदाधिकारी को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने व मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने सुनील कुमार को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत व बधाईयां दी। इस महत्वपूर्ण मनोनयन के लिए जदयू नेता सुनील कुमार ने जदयू के सर्वोच्च नेता मुख्यमंत्री नितिश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुनिल कुमार ने कहा कि पूर्व से ही जदयू पाटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करते आ रहा हूं तथा भविष्य में जो भी जिम्मेदारी पाटी द्वारा मुझे दी जाएगी उसे बखुबी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। वहीं पार्टी नेताओं ने कहा है कि सुनील कुमार के मनोनयन से संगठन को मजबूती व विस्तार मिलेगा।