रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- लोजपा (रामविलास) की ओर से प्रदेश में संगठन के विस्तार इसकी मजबूती और इसे धारदार स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में औरंगाबाद एम आई भवन में पार्टी की आजीवन सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव नवीनगर विधान सभा के प्रभारी सह प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान की शुरूआत कुछ दिन पूर्व पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने की थी। जो अब जिलावार कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती एवं इसे आमजनों से मजबूती के साथ जोड़ने के लिए सक्रियता से काम करें। उन्होंने औरंगाबाद के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्देश भी पार्टी जनों को दिया। साथ ही बताया कि इस बारुण प्रखंड अध्यक्ष के रुप लखैरपुर निवासी सतिश कुमार यादव को मनोनीत किया गया है। कहा कि सतिश कुमार यादव पूर्व में लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके थे, फिर राजद की सदस्यता ली थी और पुनः अपने पुराने घर यानी लोजपा(रा) में प्रखंड अध्यक्ष के पद को सम्भाल लिया है। वही पार्टी के प्रदेश संगठन सदस्यता प्रभारी संजय रविदास ने कहा कि प्रदेश भर में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुनिल कुमार, संजय रविदास, सोनू कुमार, प्रदेश महिलासंघ अध्यक्ष शोभा सिंह, कुटम्बा प्रत्याशी सरुण कुमार, रंजू वर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
