आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर फहरायेंगे तिरंगा


 

रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री ,गौतम शर्मा 

बारुण(औरंगाबाद):- युवा कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन दिनांक 8 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लहराएंगे। इस बाबत जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीनिवास कुमार के द्वारा जिले के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन तथा विभाग से संबंधित सभी कार्यकर्ताओं को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह के माध्यम से निर्देश दिया गया है।  जिले भर के स्काउट गाइड दिनांक 8 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे और इस आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे। साथ ही दिनांक 9 अगस्त से जिला प्रशिक्षण केंद्र बभनडी में राष्ट्रगान तैयारी एवं तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जिलेभर से स्काउट गाइड भाग लेंगे।