जदयू के डा ० हाशमी , बुरहान , अरमान , शाहीन और कमरुद्दीन फारुकी को मिली आलाकमान से जिम्मेवारी



रिपोर्ट:-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास 
 बिहार सरकार के मुखिया विकास पुरुष माननीय नीतीश कुमार ने आठवीं बार कमान संभालने के बाद नए मंत्रिमंडल के गठन से बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और उनके पुराने से पुराने कार्यकर्ताओं में भी खुशी का नजारा देखने को मिल रहा है इलाके तथा गांव में चर्चा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज का बेहतर विकास  हुआ है विगत 15 साल में अल्पसंख्यकों के लिए बहुत काम हुआ है और उनके वरिष्ठ कार्यकर्ता सिपाहियों के द्वारा जनहित का ख्याल करते हुए अल्पसंख्यक समाज से उपेक्षित लोगों को सरकार के हर सुविधा दिलाने का काम नए पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा इसी उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है और इनके कुर्ते जनाब से जनाधार में भी काफी विकास होगा ऐसा जनता को विश्वास है इन तमाम लोगों को बध गई देने वालों में बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान , पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह , पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार , पूर्व विधायक ललन सिंह , पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह , प्रदेश महासचिव अनिल सिंह , जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा , प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी , उषा पटेल पूर्व जिला पार्षद , प्रमिला सिंह , बिंदा चंद्रवंशी , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष असलम अंसारी , उपाध्यक्ष मोहम्मद वारिस अली सरफराज आलम जिला उपाध्यक्ष , शिकंजय सिंह प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी उर्फ पप्पू पटेल , रजनीश पटेल , युवा जदयू नेता नीरज कुमार सिंह , रेहाना खातून , महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नेहा नटराज इत्यादि लोगों ने बधाई दी  है। प्रदेश कार्यालय जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें डा ० रशीद हाशमी को प्रदेश उपाध्यक्ष , बुरहानुद्दीन अहमद को प्रदेश महासचिव , अरमान अहमद उर्फ गुड्डू को प्रदेश उपाध्यक्ष , शाहीन अख्तर को प्रदेश महासचिव और कमरुद्दीन फारूकी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है तीन लोग रोहतास जिला से हैं और एक जहानाबाद से । इन सभी लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह , बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार अध्यक्ष सलीम परवेज का दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देते हुए यह विश्वास दिलाया है कि जनता दल यूनाइटेड का सिपाही किसी से पीछे नहीं रहेगा