रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी ऑन सोन सोनतट एनीकट में पौराणिक मंदिर झारखंडी मंदिर स्थित मधेशिया वैश्य समुदाय के कुलदेवता श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज की वार्षिक जयंती मनाई गई मधेशिया वैश्य समाज के द्वारा एनीकट स्थित झारखंडी मंदिर के सानिध्य में अपने कुलदेवता का करीब दो दशक पूर्व मंदिर का निर्माण कर प्रत्येक वर्ष वार्षिक उत्सव मनाया जाता है 3 दिनों तक चलने वाले इस वार्षिक पूजन उत्सव में सुबह शाम भजन कीर्तन एवं आरती के साथ प्रथम दिन पूरे नगर में अपने कुल देवता का शोभायात्रा निकाला जाता है जिसके माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि अपने क्षेत्र में खुशहाली और सद्भावना , भाईचारा बनी रहे समिति के द्वारा पूजन उत्सव के दिन पूजा हवन के बाद समाज के बच्चों के लिए एवं पूजन उत्सव में शामिल भक्तों के लिए विभिन्न तरह के प्रतिस्पर्धा का रूप देकर मनोरंजन का आयोजन किया जाता है वहीं बच्चों के बीच प्रोत्साहन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता के अनुसार कोरोना काल 2020 के पहले अपने क्षेत्र में समिति का रूपरेखा दूसरा था इस वर्ष समिति के द्वारा मुझे अध्यक्ष पद पर चयन कर समुदाय के लोगों ने जो भरोसा किया है उस भरोसे का सतत निर्वहन करुंगा अपने समाज के लोगों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करूंगा पूजा समिति में इस वर्ष नवयुवकों पर कार्यभार दिया गया है वार्षिक पूजन उत्सव समिति में अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष आदित्य राज , कुंदन कुमार सचिव ऋषिराज , मुन्ना सरपंच वही समिति के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के साथ समारोह में अनिल कुमार गुप्ता उर्फ बुल्लू जी,अरविंद कुमार गुप्ता , संजय कुमार गुप्ता , यमुना प्रसाद , देवेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ बाबू , ओम प्रकाश गुप्ता , रामचंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ नथुनी जी, कृष्णा जी , गोपाल जी , बिजय प्रसाद गुप्ता सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्सव में शामिल हुए
