रिपोर्ट:-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
जन कल्याण मोर्चा के तत्वाधान में कैनाल रोड शक्ति नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास मलिन बस्ती के बच्चों को स्लेट पेंसिल कॉपी कलम इत्यादि पाठ्य सामग्री का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी के द्वारा किया गया मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर शहीदों के नाम पर गरीब असहाय छोटे बच्चों को जो मलिन बस्ती में गुजर-बसर कर रहे हैं उनके बीच जाकर सैकड़ों बच्चों को अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉक्टर अख्तर नवाब एवं कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी भाजपा के मुन्ना कसेरा मोहम्मद नियाज खान इत्यादि के द्वारा वितरण का कार्य कराया गया अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं शिक्षा में विकास के लिए सामाजिक संस्थाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और गरीब बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए शहीदों के नाम पर आज का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्य कई जगह हुआ आज समापन का दिन है मेरी कोशिश होगी हर बच्चे को पढ़ने लायक बनाया जाए इसलिए छोटे ही बच्चों को छोटे-छोटे पुरस्कार से नवाजा जा रहा है ताकि उनका हौसला बुलंद हो तथा आगे का भविष्य उनका बन सके उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी गिरधारी पासवान विरेंद्र कुमार सिंह समीर कुमार धर्मेंद्र कुमार रीता देवी मोतीचंद सिंह मनोज शर्मा संजय शर्मा समेत दर्जनों लोग एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे