रिंकू सोनी के कलाइयों पर बहनों ने राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की हृदय की गहराइयों से सभी बहनों का आभार- रिंकू सोनी


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी डालमियानगर स्थित महादलित बस्ती रत्ततू बीघा में रिंकू सोनी ने बंधवाया बहनों से अपने कलाई पर राखी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जदयू प्रदेश नेता सह अध्यक्ष जन चेतना अभियान के रिंकू सोनी एवं जयप्रकाश कश्यप, मुन्ना कुशवाहा ने महादलित बस्ती में सैकड़ों बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया lइस अवसर पर सभी बहनों के चेहरे की मुस्कान हृदय प्रसन्न देखते हुए रिंकू सोनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मैं दिल की गहराइयों को शांति मिलती है इस तरह बहनों से राखी बनवाना बंधवाने में विगत कई वर्षों से यह कार्यक्रम कर रहे हैं इस कार्य में मुझे बहुत ही सुखद अनुभूति होती है ऐसे कार्यक्रमों से हमें ऐसा है अह्सास होता है कि हम भी इन सभी के बीच के हैं और उनके सुख दुख के साथी हैं सभी बहनों से वादा भी करते हैं कि भाई का जब जरूरत हो तो याद करें हम सदैव आपके लिए साथ रहेंगे l

इस मौके पर उपस्थित जनचेतना अभियान के महासचिव जयप्रकाश कश्यप ने कहा कि रिंकू सोनी जी के साथ कार्यक्रम में आकर 

बहुत ही अच्छा लगा सभी बहनों का आभार व्यक्त करता हूं जो इस भाई के कलाई पर अपने रक्षा सूत्र के कवच से मजबूत किया है इसके लिए आजीवन ऋणी रहूंगा मौके पर उपस्थित मुन्ना कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया l

राखी बांधने वालों में नीलम कुमारी ,गुंजा कुमारी, जूही कुमारी ,नेहा कुमारी ,किरण कुमारी, सरिता देवी ,अस्मिता कुमारी, स्नेहा कुमारी ,खुशबू देवी ,अनीता देवी ,स्वीटी कुमारी आदि बहनों ने राखी बांधी l