रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
डेहरी ऑन सोन शहर एवं नगर के मुहल्लों में जलजमाव नल जल योजना के कार्यों से रोड एवं नाली गली बर्बाद होने के चलते समस्त जनता आक्रोश पूर्ण रवैया में जिला और अनुमंडल प्रशासन से गुहार लगाने के बाद नगर के थाना चौक पर एक दिवसीय धरना पर बैठ गए धरना का नेतृत्व चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने किया जिसमें नगर वासियों का भी भरपूर सहयोग मिला प्राप्त खबर के अनुसार स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह धरना स्थल पर अपने दल बल के साथ पहुंचे और आम जनता की बात को कर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा नगर परिषद के पदाधिकारियों से बातचीत भी किया मोहन बीघा रोड में नालियों के पानी का जल जमा होने से हो रही परेशानी को भी दिखाया गया इसके साथ-साथ नगर के न्यू एरिया पटेल गली अन्य सभी जगहों की भी चर्चा की गई सिंबल ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि
मोहन बीघा की नारकीय स्थिति को लेकर डेहरी चेंबर ऑफ कॉमर्स,कैट और मोहनबीघा के वयवसाय अनुमंडल और जिले के कई पदाधिकारियों का ध्यान मोहन बीघा की तरफ आकृष्ट कराने का प्रयास किया लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण विवश होकर दुकान एवं सामाजिक कार्यकर्ता धरने पर बैठने को विवश हुए है।
धरना देने वालों में चेंबर के अध्यक्ष बबल कश्यप सचिव संतोष सिंह विनय प्रताप अखिलेश कुमार राज किशोरी गुप्ता सौरभ कश्यप वेद प्रकाश जावेद अख्तर भोला गुप्ता अमित कुमार वीरेंद्र सोनी राज किशोर अमित कुमार उपेंद्र सोनी साकेत कश्यप समेत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
मोहन बिगहा नाली से संबंधित समस्याएं एवं समाधान।
1- 6 माह से इस नाली की सफाई नहीं हुई है जबकि पिछले EO सर निर्देश दिए थे कि रोहतास से गैंग बुलाकर सफाई कराया जाए।
2- सफाई के नाम पर केवल ऊपर दिखने वाले कचरे को निकाला जाता है और उसी का फोटो आपके ग्रुप में लोड कर दिया जाता है वास्तव में नाली की सही से सफाई नहीं की जाती है ।
3- टहलनी भवन के सामने रोड के नीचे का नाला हमेशा जाम रहता है जिसकी सफाई अभी तक ढंग से नहीं हुई है एवं मोहन बिगहा मोड़, स्टेशन रोड पर बने पुलिया के नीचे नाला हमेशा जाम रहता है।
4- रेलवे का नाला में केवल पंजा से ऊपर ऊपर पानी निकलने का वीडियो फोटो बनाकर काम खत्म कर दिया जाता है।
5- स्टेशन रोड के नए बड़े नाले का निर्माण युद्धस्तर पर करने को कांट्रेक्टर को आदेश दिया जाए ताकि जलनिकासी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाए।
6- नल जल वाले कांट्रेक्टर को दिन में भी काम करने की अनुमति दी जाए हम सभी नगरवासी हर तरह का सहयोग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
7- रोड वाले कांट्रेक्टर को मोहन बिगहा जीटी रोड से काम शुरू करने का आदेश दिया जाए।
8- गैस पाइप वाले कांट्रेक्टर के कार्य का भी समय निर्धारित कराया जाय।
9- जबतक नए सड़क का निर्माण एवं नाली की पूर्णता सफाई नहीं हो जाती है तबतक गली में जिन जिन सड़कों जलजमाव हुआ है उसमें प्रतिदिन ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए।
10- नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन हो रहे कार्यों का जो ग्रुप बना है उसमें हर मोहल्ले से दो चार लोगों को जोड़ा जाए ताकि हो रहे कार्य की वास्तविकता आप तक पहुंच सके।
