नर्सिंग के छात्रों ने कठपुतली नाटक के माध्यम से स्तनपान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया


 


रिपोर्ट  ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोह्तासं 

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में आज विश्व स्तनपान सप्ताह के प्रथम दिन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में छात्रों द्वारा  स्तनपान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्रों ने कठपुतली नाटक के माध्यम से वहां उपस्थित धात्री महिलाओं को समझाया कि मां के दूध में कोलोस्ट्रम का उत्पादन होता है जिसमें प्रोटीन ,कैल्शियम, एंटीबॉडी, लिपिड, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल और बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जो शिशु के शारीरिक और आंतरिक विकास के लिए जरूरी होता है ।जागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि मां के दूध में पानी की मात्रा इतनी होती है कि वह शिशु के शरीर में पानी की आवश्यकता को पूर्ण करने में पूरी तरह सक्षम होता है  मां के दूध की सबसे अच्छी बातें हैं  कि प्रीमेच्योर हो या नॉर्मल दोनों उम्र के शिशु की जरूरत को पूरा करने की क्षमता रखता है इसलिए जन्म से छ्ठे महीने तक दूध पिलाना शिशु के लिए बहुत ही आवश्यक है।यह पाचन शक्ति को बेहतर करता है तथा स्तन कैंसर ऐसी संभावना को कम करता है साथ ही दो बच्चों के बीच में अंतर रखने में भी स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।शीशु को स्तनपान करवाने वाली मां को भी कई प्रकार का लाभ होता है। उनका बढ़ा हुआ वजन कम होता है साथ ही कैलोरी भी बर्न होता है। इस अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस अली इमाम महा  प्रबंधक संचालन उपेंद्र कुमार सिंह ,परिचारिका अधीक्षक जोसेफ थॉमस ,नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य नितेश कुमार के अलावे नर्सिंग कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की शिक्षिका श्रीमती लिंसी जोसेफ, औरेलिया एक्का ,कुमुद तिवारी ,ज्योति कुमारी के अलावे अन्य लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एमएससी नर्सिंग के छात्रों ने किया जबकि नर्सिंग छात्रा अंजू सिंह ,ज्योति कुमारी, तनु प्रिया ,सिमरन राज, रुचि कुमारी, अनामिका कुमारी, पूनम कुमारी, साधना कुमारी, श्वेता कुमारी ,पूजा कुमारी ,अर्चना कुमारी ,रूचि प्रिया, निशा कुमारी, सुमन कुमारी, रितु कुमारी आदि जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कठपुतली नाटक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।