रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने अपने कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग करते हुए कई निर्देश जारी किए उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि
क्राइम मीटिंग में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा दिशानिर्देश दिया गया:
1. प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित warrant, इश्तिहार, कुर्की का निष्पादन करेंगे तथा माननीय न्यायालय के द्वारा दिये गये सभी दिशानिर्देशों का ससमय निष्पादन करेंगे
2. सभी वांछित/ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करेंगे
3. मुहर्रम, रक्षा बंधन जुलूस , कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रभावी कार्यवाई करेंगे:
निरोधात्मक कार्यवाई -107, 110, CCA etc
आसूचना संकलन
अन्य दिशा निर्देश
4. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सतर्कता बरतेंगे तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे
5. लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन
6. प्रभावी गश्ती
7. पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराएंगे
