रिपोर्ट :-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
जे0आर0एस0 इंटरनेशनल स्कूल कैनाल रोड डेहरी ऑन सोन के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण के रूप में कई छात्र समन्विता, रोनित, शिवम आनंद, आराध्या श्रीवास्तव, मिस्ती अरबी, दर्पण कुमार, वैभव, अन्वी गुप्ता, विश्रुत, वेदाक्षि, आदर्श राज, मन्नत, रूद्राक्षी, आदित्य कुमार, अंजली, अंश कुमार,व वाणी सबसे अव्वल रहे। बच्चों के साथ-साथ उनके माता पिता ने भी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बांसुरी बजाते हुए, श्रीकृष्णा और राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के सचिव डॉ रवि प्रकाश एवं प्राचार्य अभिषेक कुमार ने श्री कृष्ण और राधा के रूप में नन्हे-मुन्हे बच्चे और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य की सराहना की। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने मिलकर किया। कार्यक्रम में कृष्ण और राधा बने बच्चो की अनोखे वेशभूषा साज सज्जा बहुत लाजवाब रहा जिसे देख कर मन गदगद हो गया सभी बच्चे एक से बढ़कर एक दिख रहे थे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के सचिव डॉ रवि प्रकाश और प्राचार्य अभिषेक जी ने बच्चो को पुरस्कृत किया।