रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
सासाराम रेल कॉलनीयों मे रह रहे रेलकर्मीयों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए रेल प्रशासन जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू करेगा।साथ ही पानी, बिजली, आवास मरम्मत जैसे बुनियादी सुविधाओं की भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।इसका निर्णय डीडीयू रेल मंडल द्वारा गठित सासाराम कॉलोनी निरीक्षण ग्रुप(सीआईजी) की बैठक में लिया गया।
निर्णय की जानकारी देते हुए सासाराम कॉलोनी निरीक्षण ग्रुप के सदस्य व ईसीआरकेयू के उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कॉलोनीयों मे रह रहे रेलकर्मीयों की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव को खत्म करने के दिशा में रेल प्रशासन का प्रयास सराहनीय है।इंजीनियर विभाग ने कई नाले का निर्माण कराकर जलजमाव से मुक्ति दिलाने का सार्थक प्रयास किया है।इस मुद्दे पर यूनियन लगातार रेल प्रशासन के साथ खड़ी रही।शीघ्र ही कॉलोनीयों का बाउंड्रीवाल,करवंदिया से प्रस्तावित जलापूर्ति, समुचित बिजली, आवासों की मरम्मत का कार्य भी शुरू होगी।वही नाले की सफाई व्यवस्था सुदृढ करने के लिए यूनियन मंडल रेल प्रबंधक से मिलेगी।
CIG की बैठक में सासाराम स्थित 100 रेलकॉलनीयों का निरीक्षण किया गया।भ्रमण के दौरान कॉलोनीयो में रहने वाले रेलकर्मियों की समस्याओ को रेखांकित करते हुए यथाशीघ्र निदान के दिशा में ठोस रणनीति बनाई गई ।
इस निरीक्षण मे मेरे साथ CIG के कोडिनेटर सदस्य स्टेशन प्रबंधक के के पांडेय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य मनोज यादव, आरपीएफ निरीक्षक पी के रावत, मुख्य हेल्थ निरीक्षक वरूण मलहोत्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत रंजन कुमार सहित ईसीआरकेयू डेहरीऑन सोन शाखा के युवा अध्यक्ष प्रमोद रंजन तिवारी,युवा संगठन सचिव देवकुमार राम,रितेश कुमार सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज,मुरली मनोहर स्टेशन मास्टर, अरविंद कुमार, स्टेशन मास्टर, जीतेन्द्र कुमार राय,स्टेशन मास्टर, प्रवीण सिंहा स्टेशन मास्टर संजीव कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, भानू यादव,राकेश कुमार, रूपेश कुमार,मनोज चौरसिया सहित अन्य कई प्रमुख रेलकर्मी शामिल थे।
