रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी के नेतृत्व में डिहरी प्रखंड के कोयला डिपो स्थित मां विंध्यवासिनी धर्म कांटा के पीछे वाले क्षेत्र में बालू भंडारण की सूचना प्राप्त होने पर छापामारी की गई। सूचना प्राप्त होने तक भंडारण किये गए अवैध बालू को जप्त किया गया। साथ ही तीन ट्रक के साथ एक लोडर भी जप्त किया गया, जिसे अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, डिहरी को जप्त करते हुवे अग्रेत्तर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त जानकारी रितेश कुमार ने दी
