रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास प्रखंड के नगर पंचायत रोहतास में मदरसा नियाजिया निजामिया के छोटे छोटे बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने मदरसा से लेकर रोहतास प्रखंड मुख्यालय तक यात्रा निकाली, यात्रा में बच्चे रोड के साइड से सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा का नारा बुलंद करते हुए धीमी गति से चलते रहे, वहीं जुलूस में समाजसेवी तोराब नियाज़ी ने बच्चों को तिरंगा झंडा और टॉफ़ी बांटी और कहा की हम लोग बचपन से ही अपने बच्चों को मुल्क पर मर मिटने की तालीम देते हैं, अगर दुश्मन देश हमारे देश की तरफ आंख उठाएगा तो हम लोग आंख निकाल लेंगे।
मदरसा के सेक्रेटरी नफ़ीस अहमद ने बताया कि इस मदरसे का योगदान आज़ादी में भी था और हमारी आख़री सांस तक रहेगा, हमारे बाप दादा ने सिर्फ़ हमें सिर्फ मदरसा नहीं बल्कि देश बचाने का एक सेंटर भी दिया है जहां से हम देशभक्ति का पैगाम देते रहेंगे, यात्रा में मदरसा के प्रधानाध्यापक रक़ीब अहमद समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे, साथ में
