हर घर तिरंगा अभियान के तहत कला संकाय ने बांटा ग्रामीणों में राष्ट्र ध्वज


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कला संकाय के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत जमुहार और करवंदिया गांव में राष्ट्र ध्वज बांटा गया।

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह, कुलसचिव डॉ. आर एस जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप व कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने विश्वविद्यालय के तिरंगा रथ को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, लाइब्रेरी साइंस और कॉमर्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारे लगाकर जमुहार और करवंदिया गांव में पदयात्रा भी की।

कार्यक्रम के समन्वयक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित सिंह और चंचल सिंह ने किया।

इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार मिश्र, स्मृति, डॉ स्नेहाशीष वर्धन, लाइब्रेरी साइंस के डॉ अवधेश यादव, आलोक कुमार, प्रफुल्ल कुमार और कॉमर्स विभाग के सह प्राध्यापक डॉ किशन जी, सहायक प्राध्यापक डॉ विशाल गुप्ता, डॉ अनिल  सहित विभाग के परास्नातक और स्नातक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए