रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास पुलिस ने फरार अभियुक्त को तत्परता के साथ गिरफ्तार किया है
श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार जिले में लूट, चोरी, छिनतई, डकैती आदि अन्य गंभीर काण्डों में फिरार चल रहे अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में गठित विशेष टीम के द्वारा उक्त लूट / डकैती काण्ड में शामिल अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु उसके ठिकानों का पता लगाकर लगातार छापेमारी किया जा रहा था, किन्तु पुलिस के भय से अपराधकर्मी भागे फिर रहे थे। इसी दौरान विशेष टीम को दिनांक 14.08.2022 को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधकर्मी बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के फारूकी मोहम्मद वार्ड नं0-11 में अपने घर पर छुपे होने की सूचना मिली। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पु०नि०- सह - थानाध्यक्ष, बिक्रमगंज थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को अपराधकर्मी के घर का घेराबंदी कर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ सत्यापन एवं छापामारी के दौरान अपराधकर्मी छोटू मिस्त्री उर्फ इमरान अंसारी, पे0 अब्दुल मोहिद अंसारी, सा०- फारूकी मोहम्मद वार्ड नं0-11, थाना-बिक्रमगंज, जिला-रोहतास को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधकर्मी से पूछ-ताछ के दौरान इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त लूट काण्ड में पूर्व में 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा लूटी गई पिकअप वाहन को भी पूर्व में बरामद किया गया था। इनका अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम / पता : 1. छोटू मिस्त्री उर्फ इमरान अंसारी, पे0 अब्दूल मोहिद अंसारी, सा०- फारूकी मोहम्मद वार्ड नं0-11, थाना- बिक्रमगंज, जिला-रोहतास।
