हजरत इमामे हुसैन की याद में जोश के साथ मनाया गया मोहर्रम पुलिस प्रशासन को जनता ने दी बधाई


रिपोर्ट :-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले में सभी जगह हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मोहर्रम का ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस जोश के साथ निकाला गया रोहतास जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही सराहनीय ढंग से विधि व्यवस्था को कायम रखा गया पुलिस चौकशी संवेदनशील स्थानों पर बनी रहे और शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ लोगों ने मोहर्रम का पर्व खूब जोश के साथ मनाया खिलाड़ियों ने कहा कि करो ना काल के वजह से लगभग दो-तीन साल मोहर्रम का त्यौहार नहीं मनाया गया था जिसके कारण युवा वर्ग में काफी उदासी छा गई थी नए  नौजवान अपना करतब दिखाने के लिए बहुत ही बेताब थे सभी के दिलों में जोश और उमंग था जिसका खुलकर लोगों ने प्रदर्शन किया डेहरी आन सोन अनुमंडल में इस बार लगभग दर्जनों ताजिया एक से एक कलाकारों द्वारा महीनों से मेहनत कर बनाया गया लाखों रुपए के सजावट के साथ तैयार किए गए थे कलाकारों को एवं खिलाड़ियों को इस बार वाहवाही लूटने का भरपूर मौका मिला डेहरी क्षेत्र के
अखाड़ा जुलूस में हिंदू मुस्लिम भाईचारा का मिसाल देख अधिकारियों के दिल बाग बाग हो गए बहुत आराम से बड़े अधिकारियों ने कमेटी वालों के साथ बैठकर खिलाड़ियों के तलवार एवं लाठी भाला इत्यादि का खेल को देखा तथा नौजवानों के जोश की पूरी सराहना की गई नगर मोहर्रम कमेटी के संरक्षक पत्रकार वारिस अली एवं अध्यक्ष महफूज अंसारी इश्तियाक खान छोटू खान पप्पू खान शाहनवाज खान ने इम्तियाज आलम गुड्डू चौधरी पीर मोहम्मद असलम कुरेशी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने डेहरी की आम जनता तथा पुलिस प्रशासन को अपनी ओर से दिल से बधाई दिया है सिर्फ इसलिए के आपसी भाईचारा गंगा जमुनी तहजीब के साथ एक दूसरे का सहयोग लोगों ने किया  समाज के लोगों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मान दिया तथा कमेटी के लोगों ने नगर के सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दल से जुड़े जनप्रतिनिधि को पगड़ी तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया भीम आर्मी के द्वारा शरबत का वितरण जमकर किया गया शहर के माहौल को देखकर रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती अनुमंडल पदाधिकारी सुमन सौरभ अनुमंडल एसपी नवजोत सिमी प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिवेदी साहब नगर थाना अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर वासियों को मिलजुल कर त्यौहार मनाने के लिए बधाई दिया तथा उन्होंने अनुरोध भी किया है कि आगे का त्यौहार मिल्लत के साथ मनाया जाए सूत्र बताते हैं कि सराय मोहल्ला देहरी बाजार  स्टेशन रोड न्यू डेलिया शिवगंज मोही मंजिल इस्लाम गंज ईदगाह मोहल्ला बारापत्थर कुरैशी मोहल्ला नील कोठी इत्यादि जगह के एक से एक ताजिया बनाए हुए लोगों ने लाया जिसकी खूब तारीफ लोगों ने किया है