दुर्गावती पुलिस एवं एंटी लिकर टीम ने 3० लाख की शराब जप्त किया , तीन गिरफ्तार


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर दुर्गावती पुलिस एवं एंटी लिकर टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 30 लाख रुपए की महंगी शराब जप्त कर चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीएम ट्रक से 39 69 लीटर महंगी शराब जबकि इनोवा कार से 118 लीटर महंगी शराब जप्त किया गया है ।दोनों  की कीमत लगभग  30 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शराब यूपी के तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर जांच किया गया। जहां 3969 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया ट्रक चालक से पूछताछ के बाद उसने बताया कि शराब यूपी से गुवाहाटी जा रही थी। ट्रक और शराब जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।इनोवा कार में नगर निगम पटना का बोर्ड लगा कर अवैध शराब को लेकर पटना जा रहा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।