मथुरी सोन नहर में दो मगरमच्छ देखे गए वन विभाग की टीम पहुंची


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी क्षेत्र के अकोढ़ी गोला में प्रवाहित सोन नहर में मंगलवार को मगरमच्छ देखे गए ।अकोढ़ी गोला के मुख्य नहर में प्रेम नगर के पास मगरमच्छ देखा गया ।जिस समय देखा गया उस समय एक व्यक्ति नहर में स्नान कर रहा था ।और मगरमच्छ उसकी तरफ बढ़ रहा था ।किनारे खड़े लोगों ने देखा तो शोर मचाया। वह व्यक्ति जान बचाकर किसी तरह नहर से निकला। नहर में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते हैं हजारों की संख्या में लोग नहर किनारे पहुंच गए । कुछ लोगों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया है जो क्षेत्र में वायरल हो रहा है ।इसके 2 दिन पूर्व डेहरी के कलकतिया पुल के पास भी दो मगरमच्छ देखे गए थे ।पुलिस ने नहर में स्नान करने जैसी कई चीजों से लोगों को सतर्क करते हुए वन विभाग एवं सिंचाई विभाग को मगरमच्छ होने की सूचना दे दी है ।मगरमच्छ को मिलते देख लोगों में दहशत व्याप्त है। मथुरी गांव और अगल-बगल के लोग मगरमच्छ को देखने के लिए टूट पड़े