थाना अध्यक्ष सहित 13 पुलिसकर्मी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

सासाराम व्यवहार न्यायालय ने 13 साल पुराने मामले में थानाध्यक्ष सहित 13 पुलिसकर्मियों पर गैर जमानती वारंट जारी किया है। गवाही हेतु लंबित 13 साल पुराने एक मामले में सुनवाई करते हुए एडीजे प्रथम मनोज कुमार की अदालत ने रोहतास थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष सहित 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सीएल एक्ट में दर्ज उक्त मामला रोहतास थाना कांड संख्या 28 /  2009 से जुड़ा था जिसका ट्रायल सत्र वद संख्या 486/ 2013 में चल रहा है । उक्त मामले में कोर्ट ने रोहतास के तत्कालीन थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, दरोगा तारिणी प्रसाद यादव, रामाशंकर सिंह, मस्तराम ,एएसआई इसरार अहमद सहित पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।