रिपोर्ट ; वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी व उन्हें लागू करवाने हेतु डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के भावी उपमुख्यपार्षद प्रत्याशी सैफुल हक ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी से मुलाकात किया !! सैफुल ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के लिए योजनाएं तो बनाईं हैं लेकिन ये योजनाएं लोगो तक सही ढंग से पहुंच नही रहीं जिसके कारण इसका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नही उठा पा रहे !! सैफुल ने बताया कि वे जल्द अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के बीच जाकर सभी प्रकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगें व उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास करेंगे !! मौके पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर कुमार, जीनियस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन छठु सिंह, समाजसेवी राज पटेल एवं कुंदन खान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे !!
.jpg)