जपला की सफाई व्यवस्था भी होगी सुदृढ
रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा ,विरिस अली
डेहरी/रोहतास
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी सी पाण्डा ने डेहरीऑन सोन स्थित रेल हॉस्पिटल में ओपीडी में उपलब्ध दवाओं की मात्रा,इंडोर मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधा,घायल मरीजों के लिए दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार,डेहरीऑन सोन स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रीयों की मांग पर दिए जाने वाले सुविधाओं का औचक निरीक्षण के क्रम में कहा कि रेलकर्मीयों को बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
डॉ पाण्डा ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन डेहरीऑन सोन शाखा के लोगों से अनौपचारिक बैठक भी की और यूनियन के मांग पर बेहतर इलाज तथा डेहरी और जपला स्थित कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत की।इस दौरान यूनियन ने उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा।
उन्होंने यूनियन के मांग पर कहा कि जपला स्थित कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था को लेकर एक यूनियन संग संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा और डेहरी सहित जपला की भी सफाई व्यवस्था सुदृढ की जाएगी।कैश इम्प्रेस सहित सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ।
इस अवसर पर रेल हॉस्पिटल के सहायक मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरदीप कुमार सिंह, डॉ अनुज कुमार दंत चिकित्सक, श्यामल मंडल खाद्य संरक्षा अधिकारी,ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, सचिव एसपी सिंह,आलोक कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अविनाश कुमार, फार्मासिस्ट राजेश कुमार सिह,युवा ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, सहायक सचिव अमरेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव रवि रंजन सिंह, रवि गुप्ता,अमरेश यादव,नीता कुमारी,पुष्पा चौधरी सहित कई यूनियन तथा हॉस्पिटल से जुड़े लोग उपस्थित थे।
