अंशुमन गौतम के बुलंद हौसले से गोली से घायल ट्रक चालक की जान बच गई


 

रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा ,वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास एसपी ने किया सम्मानित

रोहतास  पुलिस कप्तान आशीष भारती ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  एक  (टायर व्यापार ) करने वाले अंशुमन गौतम को मोमेंटो देकर इसलिए सम्मानित किया कि उन्होंने पिछले दिनों गोली से घायल एक ट्रक ड्राइवर की जान अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया अंशुमान गौतम ने कहा कि पुलिस कप्तान के द्वारा मेरा हौसला बढ़ाया गया मैं बहुत खुश हूं मैंने जनसेवा की भावना से रोड पर पड़े हुए खून से लथपथ व्यक्ति को देखा इसके बाद थाना को सूचना दिया थाना अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि पहले आप अस्पताल तक पहुंचा दे मैंने अपने कुछ सहयोगियों के द्वारा बाइक से घायल चालक को एक निजी अस्पताल क्लीनिक में पहुंचा दिया मानवता के नाते हर इंसान का यह धर्म बनता है जो मैंने किया उन्होंने कहा कि किसी के दुख में सहयोग करना हमने अपने शिक्षा जीवन से सीखा है जो आज फलीभूत किया मेरे चलते ऊपर वाले किसी को जीवनदान देते हैं तो सबका भला होगा यही मेरी सोच है अंशुमन गौतम के विचारों से सभी को खुशी मिली उल्लेखनीय है कि न्यू डीलियाँ  में पिछले दिन कुछ अपराध कर्मियों द्वारा ट्रक लूटने के क्रम में चालक को गोली मारकर फरार हो गए थे उसी वक्त में घर जा रहा था घटना के समय वहां उपस्थित लोगों के कहने पर मैंने अपने निजी वाहन  से चालक को अस्पताल तक पहुंचाया अंशुमन गौतम के इस कार्य के लिए स्थानीय जनता बधाई देते हुए चर्चा कर रहे वही लोगो का कहना है की इसी तरह समाज में लोग एक दुसरे को मदत करते रहने से लोगो में खुसी मिलते रहेगी