स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दो दिवसीय निशुल्क जांच के लिए सिटी हॉस्पिटल को केंद्र बनाया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा  

डेहरी /रोहतास 


बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे नारायण मेडिकल से कार्यक्रम करने के बाद डेहरी ऑन सोन पहुंचकर भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव एवं उनके भाई डॉ रवि प्रकाश द्वारा संचालित सिटी हॉस्पिटल पहुंचे और वहां दो दिवसीय निशुल्क थायराइड जांच कैंप बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे के कर कमलों द्वारा किए जाने का समर्थन किए उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल वर्षों से स्थापित है इसको देखना भी मुनासिब नहीं समझे मंत्री ने सरकारी अस्पताल का क्यों उपेक्षा  किया इस बात की चर्चा लोगों में बनी हुई है जानकार सूत्रों ने बताया कि जब मंत्री स्वयं सरकारी अस्पताल को उपेक्षित कर प्राइवेट चिकित्सालय को बढ़ावा दे रहे हैं तो बेहतर सुविधा और सेवा के लिए सरकार के मुखिया माननीय नीतीश कुमार का सारा दावा यहां खोखला दिखाई दे रहा है लोगों ने कहा है कि सरकार के विकास पुरुष माननीय नीतीश कुमार कोइस बात का संज्ञान अवश्य लेना चाहिए ताकि मंत्री जी को सरकारी सुविधाओं को बेहतर बनाने की याद बनी रहे और जनता सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सके