एसपी के निर्देश पर अबोध बच्चा छोड़कर गायब महिला का खोजबीन शुरू

 



रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा  

डेहरी/रोहतास 


 रोहतास पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला जो एक बच्चा लगभग एक वर्ष का पटनवा मंदिर के पास छोड़कर इन्द्रपुरी नहर में कुद गई है । पुलिस अधीक्षक, रोहतास को यह सूचना प्राप्त होते ही इसे अत्यंत काफी गंभीरता से लिया गया तथा बच्चे की सुरक्षार्थ बरामदगी एवं महिला की खोजबीन हेतु ओ०पी० अध्यक्ष इन्द्रपुरी ओ०पी० को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तदनुसार ओ०पी० अध्यक्ष इन्द्रपुरी ओ०पी० के द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक वर्ष का एक बच्चा को लावारिस हालात में पटनवा मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर थाना पर सुरक्षार्थ लाया गया। बच्चे की माँ एवं इनके अन्य परिजनों के खोजबीन हेतु इन्द्रपुरी थाना क्षेत्र एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है । स्थानीय लोगों के द्वारा महिला के नहर में कुदने की बात बताई जा रही है, जिसकी भी जॉच पड़ताल एवं खोजबीन की जा रही है। उक्त बच्चा फिलहाल शारीरिक रूप से स्वस्थ है।

 पुलिस अधीक्षक, रोहतास के आवश्यक दिशा-निर्देश के बाद उक्त बच्चा का उचित देखभाल एवं लालन पालन हेतु नियमानुसार चाइल्ड लाइन संस्था को सुपुर्द किया गया