नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार ने पदभार ग्रहण किया


 


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार के आगमन पर नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से मिलकर उन्हें बुके देकर हौसला अफजाई किया इसके बाद वार्ड  पार्षदों ने शहर के समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए कुछ विशेष बिंदुओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया यथा यथा शीघ्र मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए गुजारिश किया पार्षदों ने कहा कि  शहर के ह्रदय स्थली में बसने वाला एकलौता अब्दुल कयूम अंसारी नगर भवन सौंदर्यीकरण के इंतजार में तरस रहा है तथा गार् ज प्लांट मॉल इत्यादि को पूरा करने का प्रयास शीघ्र आवश्यक है उन्होंने अपनी ओर से आश्वासन देते हुए बाकी मैं देखता हूं आगे यथासंभव मेरी कोशिश होगी मिलने वालों में मुख्य रूप से गुड्डू चंद्रवंशी सरोज उपाध्याय दीपक पासवान राजू यादव काली बाबू मुजिबुल हक रवि शेखर एवं रितेश कुमार शामिल थे