रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
मुफ्ती मोहम्मद मुस्लिम सिद्दीकी इमाम स्टेशन मस्जिद डेहरी आन सोन ने कहा है कि ईद उल अजहा के मौके पर अल्लाह पाक के रजा के लिए जरूर कुर्बानी करें उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहीस सलाम की सुन्नत भी है और अल्लाह को यह बात पसंद है कि उनके नाम पर कुर्बानी हम करें कुर्बानी का जानवर मैं किसी तरह का ऐb नहीं होना चाहिए मस्त एवं खूबसूरत होना चाहिए कुर्बानी का जानवर खूबसूरती और मजबूती के वजह से ही महंगा कीमतों में लोग खरीदते हैं वजन नहीं देखते बल्कि पसंद के बदले में मुंह मांगा हुआ कीमत लोग दे देती मालदार लोगों के लिए कुर्बानी करना बेहद ही जरूरी है गरीब एवं मिस्किन लोगों तक कुर्बानी करने घर घर पहुंचाने का ही मकसद कुर्बानी है जो लोग ऐसा नहीं कर फ्रिज के अंदर रखकर हफ्ते भर खाते हैं ऐसा करना बिल्कुल गलत है कुर्बानी के बाद गोश्त को वजन करके तीन हिस्सों में बांट दें एक हिस्सा गरीब मिस्कीन जरूरतमंद जीने नहीं मिला हो उनके घर घर जाकर भेजें दूसरे हिस्से का इस्तेमाल अपने दोस्त और रिश्तेदारों के लिए करें बाकी अपने घर में इस्तेमाल करें उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार के मौके पर अमन शांति भाईचारा के साथ त्यौहार को मनाएं अल्लाह की राह पर नफरत और बुराइयों को भूल जाएं कौमी एकता और भाईचारे का पैगाम देते हुए एक दूसरे को गले लगाएं
