रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष जनाब असलम अंसारी को सातवी बार बनाए जाने से जिले के अल्पसंख्यकों में काफी खुशी है जिले के लोगों ने मिठाइयां बांटकर समाज के लोगों को खुशी का इजहार किया है जदयू से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता और नेताओं ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं उपसभापति बिहार विधान सभा सलीम परवेज साहब को तहे दिल से मुबारकबाद दिया है जदयू के नेताओं ने कहा है कि असलम अंसारी को दुबारा जिला अध्यक्ष बनने पार्टी को काफी मजबूती मिलेगा और जिले में जदयू का जनाधार और बेहतर हो जाएगा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का रुझान दूसरे जगह नहीं जाएगा क्योंकि असलम अंसारी ने पूर्व के दिनों में अपने कार्यकाल में अल्पसंख्यक मुसलमानों एवं जैन धर्म के सिख ईसाई तथा समाज के लोगों का भी काम किया है और रोहतास जिले के प्रशासनिक अधिकारी वर्ग में उनकी पहचान पहले से बन चुकी है तथा जिले के कई सामाजिक कार्यों के उन्होंने बखूबी कराया है जनाब असलम अंसारी को अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है मुख्य रूप से प्रोफेसर अलाउद्दीन अंसारी मो वारिस अली वरिष्ठ पत्रकार डेहरी ऑन सोन जुनेद अंसारी मोहम्मद अरशद राजेश जैन जनाब मुमताज अंसारी जनाब मोइनुद्दीन साहब मोहम्मद अखलाक अहमद इत्यादि दर्जनों लोग शामिल है
