गौतम मध्य विद्यालय मैं शिक्षकों का विदाई और सम्मान समारोह किया गया

 



रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

  गौतम मध्य विद्यालय न्यू Delian के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सत्येंद्र कुमार राय एवं श्रीमति आशा कुमारी को सेवानिवृती उपरांत अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डेहरी श्री सुरेश प्रसाद द्वारा दिया गया। उक्त कार्यक्रम गौतम मध्य विद्यालय न्यू Delian की तरफ से किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय में नए शिक्षक के रूप में योगदान करने वाली श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्रीमती विशाखा कुमारी को  स्वागत कर  सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानयापक श्री अरविंद कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक श्री छोटेलाल प्रसाद, शिक्षिका श्रीमती सुमित्रा देवी ,श्रीमती रमावती देवी ,श्रीमती हसीना बेगम शिक्षा सेवक श्रीमती नीलू कुमारी एवं दोनों रसोईया उपस्थित थीं। मंच संचालन प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते उनका सरकारी नियमानुसार कार्यकाल संपन्न हो जाता है वह हमेशा से सम्मानित हैं