रेल महाप्रबंधक द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं धनबाद मंडल में किया गया निरीक्षण




रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

श्री अनुपम शर्मा, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा  पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं धनबाद मंडल के विभिन्न रेलखंड, निर्माणाधीन रेल पुलों आदि का निरीक्षण किया गया ।

महाप्रबंधक महोदय ने सर्वप्रथम डेहरी ऑन सोन में रेलवे ट्रैक पर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया। इसके उपरांत उन्होंने सोननगर-गढ़वा रेलखंड पर स्थित बगहा बिशुनपुर स्टेशन के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य का गहन निरीक्षण  किया । इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित थे 

निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबंधक महोदय द्वारा 160 किमी लंबे रमना-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत महुअरिया-दुद्धीनगर स्टेशनों के मध्य निर्माणाधीन रेल पुल संख्या 173, झारोखास-म्योरपुर रोड स्टेशनों के मध्य निर्माणाधीन रेलपुल संख्या 242, रेणुकूट-जोगीडीह स्टेशनों के मध्य निर्माणाधीन रेलपुल संख्या 289 एवं गुरमुरा-सलई बनवा स्टेशनों के मध्य निर्माणाधीन रेलपुल संख्या 351 के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया एवं उच्चाधिकारियों को इस परियोजना को निर्धारित लक्ष्य पर पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये ।

विदित हो कि 160 किमी लंबे रमना-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत  अब तक रमना-नगरउंटारी-विंढमगंज-महुआरिया (33 किमी), फफरकुंड-मगरदहा-मिर्चाधुरी (30 किमी), दुद्धीनगर-झारोखास (07 किमी) एवं सिंगरौली-करैला रोड (13 किमी) सहित कुल 83 किमी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है । परियोजना के शेष बचे भाग पर कार्य प्रगति पर है जिसे चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। उक्त निरीक्षण कार्यक्रम मैं अनुपम शर्मा,डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, वरीय मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता राजेश कुमार कुशवाहा,वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मो इकबाल, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारिज नयन, वरिष्ठ मंडल अभियंता अभिषेक साव, सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार, सीनियर डीईई   इंदू प्रकाश, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर , एके रजक एडीएसटीई सहित कई मंडल तथा जोन के अधिकारी थे उक्त जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने दी