जिला अधिकारी के आदेश को नजरअंदाज करने के आक्रोश में दुकानदार धरना प्रदर्शन को तैयार


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

मोहन बीघा व्यवसाय मंडी के खुदरा तथा होलसेल दुकानदार चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले अपनी समस्या को रखने के लिए नगर परिषद पहुंचे तथा कार्यपालक पदाधिकारी को उपस्थित नहीं होने से निराश हो गए और उन्होंने अपना आवेदन कार्यालय में दे दिया दुकानदारों ने बताया कि एनजीओ के द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति किया जाता है और सरकारी पैसे की लूट की जा रही है और आम जनता को बेवकूफ बनाने का सिलसिला जारी है दुकानदारों ने कहा कि इस बात की सूचना जिलाधिकारी को पूर्व में लिखित आवेदन के माध्यम से मिल कर दिया जा चुका है उनके आदेश पर भी नगर परिषद डेहरी द्वारा कार्य पूरा नहीं किया गया और बरसात के वजह से नालियों के दुर्गंध और जलजमाव से आवागमन बिल्कुल कष्टदायक बना हुआ है सभी दुकानदार परेशान है हमारी चिंता अधिकारियों को बिल्कुल नहीं है जबकि सभी तरह का कर हम ही भुगतान करते हैं नगर परिषद में जाने वाले व्यवसाय मुख्य रूप से बबल कश्यप राज किशोरी गुप्ता विनय प्रताप सिंह अखिलेश कुमार रंजीत गुप्ता इंद्रपाल सिंह विकास कुमार रूपक कुमार ललित कुमार अजीत कुमार चंदन कुमार विनोद कुमार तथा अन्य शामिल थे सभी व्यवस्था युवक द्वारा सर्वसम्मति से नगर परिषद के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन होगा