जन चेतना अभियान डालमियानगर के बुद्धिजीवीयो एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक डेहरी - रिंकू सोनी


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

जन चेतना अभियान की बैठक डेहरी ज्ञात हो कि शहर के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियो के द्वारा जनचेतना अभियान के तहत सामाजिक समरसता, विकास के मुख्य बिंदुओं पर इस संगठन का गठन किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित कमलेश सिंह ने बताया कि जनचेतना अभियान से जुड़े हुए लोगों में एक भावना परिवारिक भावना की तरह है। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हुए समाज के सबसे निचले पायदान पर रह रहे लोगों तक संगठन के उद्देश्य को पहुंचाएं।  तथा वैसे लोगों की समस्या को सुने, और जितना जल्द हो सके उस समस्या का समाधान हो। बैठक में जनचेतना अभियान के वार्ड नंबर 6 के पार्षद रितेश कुमार ने जनचेतना अभियान से जुड़े लोगों से अपील किया, कि जिस तरह संगठन शुरुआती दौर में एकजुटता दिखा रहा है, आगे भी हम सब मिलकर आजीवन इस एकजुटता को बरकरार रखना है। समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर रहेंगे, बैठक समापन के बाद वरिष्ठ सदस्य सीमल सिंह के द्वारा लिट्टी चोखा भोज का भी आयोजन किया गया। जिस पर लोगों ने सामूहिक चर्चा करते हुए भोज का आनंद उठाया l बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित अध्यक्ष रिंकू सोनी, महासचिव,जयप्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष विशाल सिंह, अधिवक्ता प्रवीण दुबे, सीमल सिंह ,मुन्ना सिंह, सोनू गुप्ता, रितेश कुमार, शोएब खान ,संतोष सोनी ,मनोज पासवान ,प्रिय रंजन कुमार, पंकज शर्मा ,मुकेश कश्यप, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सेठ पूर्व ,रामअवतार प्रसाद आदि लोगों ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए अपना विचार रखा। बैठक का संचालन जनचेतना अभियान के महासचिव जयप्रकाश कश्यप ने किया। बैठक का समापन अध्यक्ष रिंकू सोनी के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया l