रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
भाकपा माले के संस्थापक रहे कामरेड स्वर्गीय चारू मजूमदार का 50 वाट शहादत दिवस पर भाकपा माले नेताओं द्वारा डेहरी ऑन सोन के लेनिन चौक चूना भट्ठा मोड़ पर स्थित कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया गया तथा उनके याद में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा भी की गई इस मौके पर भाकपा माले नेता एरिया कमेटी सचिव कामरेड अशोक सिंह ने कहा कि 28 जुलाई भाकपा माले के संस्थापक एवं नक्सलवादी किसान विद्रोह के के महान शिल्पी कामरेड चारू मजूमदार का 50 वां शहादत दिवस हम मना रहे हैं यह दिन भारत के क्रांतिकारी कम्युनिस्ट आंदोलन के लिए उनके गौरवशाली योगदान से प्रेरणा लेने का दिन है उन्होंने यह भी कहा कि आज चुनौतियों को परिस्थिति के अनुरूप हर तरह से पहल कदमी के द्वारा समर्थन बनाने और संकल्प लेने का अवसर है सभा को एरिया कमेटी सदस्य कामरेड कमता यादव विंध्याचल सिंह बसंती देवी मैनुद्दीन अंसारी रामबली एवं नगर सचिव कॉमरेड रामकिशुन सिंह सुदामा राम अजय पंडित केके सिंह राजेश माली अनवर आलम मोहन ठाकुर रामबली इत्यादि शामिल होकर अपने-अपने विचारों को रखें
