हिमांशु फाउंडेशन के पदाधिकारी गोविंद शर्मा के निधन पर खिलाड़ियों ने शोक सभा किया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

डालमियानगर फुटबॉल क्लब के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता फुटबॉल क्लब के कप्तान पप्पू सोनी ने किया।

 पप्पू सोनी ने कहा कि कल हिमांशु फाउंडेशन के सह सचिव व डालमियानगर फुटबॉल क्लब के वरीय सदस्य गोविन्द शर्मा जी का निधन ह्रदय घात से हो गया, जिससे पूरी डालमियानगर में शोक की लहर है, वो एक मिलनसार और हँसमुख एवं सभी के सुख दुःख में साथ निभाने वाले कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। आज उनके जाने से शहर से गोविंदयुग की अंत हो गयी।

वही फुटबॉल क्लब के कप्तान पप्पू सोनी ने कहा कि हमने अपना सच्चा मित्र खो दिया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के  प्रवक्ता आकाश ने कहा उनकी कमी इस मैदान में हमेशा खलेगी,  मॉडल स्कूल के प्रबंधन समिति के सदस्य सुनील शरद ने कहा कि हमने अपना छोटा भाई आज खो दिया, और वही उपस्थित हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ समिति के सचिव केश्वर सिंह ने कहा कि हमारी संस्था हर वक़्त उनके परिवार के सुख दुःख में साथ खड़ी मिलेगी। 

फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि उनके परिवार को जब भी किसी चीज की जरूरत होगी हम सब उनके साथ होंगे।

इस शोकसभा में मुख्य रूप से   आर के सिंह, राजद नेता धनजी यादव, अधिवक्ता राजेश सिंह, संतोष चौधरी, विकाश, उपेंद्र, योगगुरु शैलेंद्र जी, दिलीप तिवारी, सुनील शर्मा, संजय उपाध्याय, पिंकू, साहेब सिंह, श्रवण सिंह, प्रकाश यादव, गुड्डू यादव, धनजी यादव, तेजु, साधु, विजय, पौलु, प्रिंस, निक्कू, मकरध्वज, देवराज, बंटी, बैजू, रविशंकर इत्यादि लोग मौजूद थे।