रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री
देवकुंड(औरंगाबाद):-
देवकुंड थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह को ग्रामीण व समाजसेवी दीपू कुमार, राकेश सिंह, मनोज शर्मा, सुनिति मिश्रा,राजू कुमार, खान साहब ने बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया है। बताते चले कि बारुण थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर विगत करीब एक वर्ष से विपिन बिहारी सिंह ने सेवारत थे। इनकी स्थानतरण के बाद देवकुंड में पदोन्नति हुई। बारुण रहते ही विपिन बिहारी सिंह ने मदनपुर पचरुखिया पहाड़ पर कोबरा गैंग के साथ नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया, जहां लोगो के बीच खूब चर्चा होती रही। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने इनके अच्छे कार्य से प्रभावित होकर देव कुंड का थानाध्यक्ष का पदभार दिया। विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि बारुण के जनता भी खूब प्यार स्ने ह दिया है। अब देवकुंड क्षेत्र की सेवा के लिए मैं तत्पर हूँ। देवकुंड के समाजसेवी ने भी मंगलवार को अंगवस्त्र भेंट कर प्रेम का सम्मान दिया है। बारुण के बाद अब देवकुंड क्षेत्र में क्राईम कंट्रोल कर जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
