रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण (औरंगाबाद):-
सोननगर जंक्शन पर मालगाड़ी पटरी से उतर जाने के बाद उस लाईन पर घंटों कार्य बाधित रहा। रेलवे लाईन से बोगी उतरने से बड़ी हादसा होते होते बच गया। स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल ने बताया कि करीब सुबह 8 बजे सोननगर जंक्शन के साइडिंग के तरफ यार्ड में बीटीपीएन एमटी के दो खाली डीजल के टैंक(बोगी) पटरी से उतर गया। हालांकि इस दुर्घटना से कोई हताहत की सूचना नही है। बताया कि सोननगर जंक्शन पर कुल 13 लाईन है,जिसमें अप के तरफ से सातवें रेलवे लाईन से बोगी उतरी है। बताया कि बीटीपीएन एमटी(डीजल टैंक) के पचास बोगी थे जिसमें इंजन से पीछे के 29 और 30 नम्बर के बोगी सातवें लाईन पर पौल संख्या 549/ 1135 के पास पटरी से उतर कुछ दुर नीचे चाट में जा गीरी थी। उतरी हुई बोगी से रेलवे लाईन के अलावे प्वाइंट मशीन और तीन टीएल जेवी व अन्य मशीन क्षतिग्रस्त हो चुका था। मशीन को बनाने एवं पटरी से उतरे बोगी को ट्रैक पर लाने के लिए मुगलसराय और गया से दर्जनों टेक्निकल कर्मियों ने करीब 9 घंटे तक सुचारू रूप से पटरी बनाने में लगे रहे। प्रबंधक ने बताया इस घटना से सवारी गाड़ी पर कोई प्रभाव नही पड़ा है। मालगाड़ियों को दुसरे लाईन के सहायता से डाइवर्ट कराई गई। हालांकि घटना का मूल कारण क्या है अभी तक पता नहीं चल सका है, कहा कि इसकी जांच के लिए मुगलसराय रेल मंडल से पांच टीम को गठित किया गया है।