रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि
रोहतास पुलिस को सूचना मिली कि काराकाट थानान्तर्गत एक व्यक्ति शराब के नशे में शाहपुर गाँव के नाले में गिरा पड़ा हुआ है। जिसमें यह बताया गया कि उक्त व्यक्ति काराकाट थाना का एक चौकीदार है।
श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास को यह मामला पता चलते ही इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जॉच अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज एवं थानाध्यक्ष काराकाट थाना से करायी गयी। थानाध्यक्ष, काराकाट थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच की गई, जिसमें यह पाया गया कि चौकीदार 13/॥ दशरथ सिंह, पे०- स्व० भैयाराम सिंह, सा०-भरत कस्बा, थाना- काराकाट, जिला-रोहतास नशे के हालत में नाले में गिरा हुआ है। उक्त चौकीदार की ब्रेथ एनलाइजर से जाँच करने पर शराब पीने की पुष्टि पाई गई तथा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, गोड़ारी में भी जॉच कराने पर चिकित्सक द्वारा भी शराब पीने की पुष्टि की गई ।
इस संबंध में काराकाट थाना काण्ड सं0-128/22, दिनांक- 19.07.2022 धारा-37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधन अधिनियम-2018 दर्ज कर दिनांक-19.07.2022 को उक्त चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
चौकीदार 13/॥ दशरथ सिंह को उपरोक्त आरोप के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध वृहद सजा हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
शराब पीने और बेचने वाले समाज के दुश्मन हैं । शराब पीने और बेचने वाले की शिकायत निडर होकर रोहतास पुलिस नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन / मोबाईल नं०- 06184-253204 या 7061944921 पर करें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
