रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान निरंतर जारी है जिसमें महिला सेल की नगर अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी के नेतृत्व में वार्ड संख्या 38 में घर-घर घूम कर और चौपाल लगाकर सदस्यों को राजद का सदस्यता देने का काम किया जा रहा है जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रूप से बढ़ रही है शांति देवी के साथ उनके सहयोगी महिलाएं सदस्य बनाने के लिए महिलाओं को एकत्रित करके सदस्यता की रसीद दे रहे हैं इस तरह के कार्य सक्रिय रूप से करने से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है
