रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों, शराब व्यवसायियों, शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चालाया जा रहा है । इसी क्रम में:-
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तिलौथू थानान्तर्गत ग्राम बूढ़ा बूढ़ी घाट के पास अवैध शराब का बिक्री किया जा रहा है । इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, तिलौथू थाना को पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान अभियुक्त जुल्फिकार भुट्टो, पे०- स्व0 इस्लाम अंसारी, सा०-कोरर, थाना-तिलौथू, जिला-रोहतास को कुल-90 ली० देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । (गिरफ्तारी–01, देशी महुआ शराब बरामद-90 ली०)
रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डालमिलयानगर थानान्तर्गत त्रिलोकी नगर में अवैध शराब का बिक्री किया जा रहा है । इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, डालमियानगर थाना को पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान अभियुक्त *मंटू ठाकुर, पे०-अयोध्या शर्मा, सा०-त्रिलोकी नगर वार्ड नं0-10, थाना-डालमियानगर, जिला-रोहतास को 300 ML का 175 पीस कुल- 52.5 ली० देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
(गिरफ्तारी-01, देशी महुआ शराब बरामद-52.5 ली० रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सासाराम मु० थानान्तर्गत ग्राम खण्ड़ा सोन नदी के किनारे अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है । इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०नि०-सह -थानाध्यक्ष, सासाराम मु० थाना एवं ए०एल०टी० एफ टीम को पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान लगभग 1500 ली० महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया है ।साथ ही 01 भट्टी को धवस्त किया गया। इस संबंध में काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।
