रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज एवं इंडियन सोसायटी ऑफ साइकेट्रिक नर्सेज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 से 10 जुलाई 2022 तक 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन जमुहार स्थित देव मंगल सभागार में आयोजित किया जाएगा इस दौरान रीसीलिएन्स इन हेल्थ एंड इलनेस :रोल ऑफ नर्स विषय पर फोकस किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जी एन एस यू के कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि बिहार में यह पहला संस्थान है जहां इस् सोसाईटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग ढाई सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे ।सभी प्रतिनिधियों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में ठहरने का इंतजाम किया गया है ।नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या सह डीन प्रोफ़ेसर यू भाग्यलक्ष्मी एवं उप प्राचार्य मिस्टर नितेश कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय नर्सिंग परिषद के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार ,भारतीय नर्सिंग परिषद के नोडल अधिकारी डॉक्टर के रेडीम्मां ,कॉलेज ऑफ नर्सिंग बेंगलुरु के व्याख्याता डॉक्टर के जयंती, रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च बेंगलुरू के डॉक्टर सी बालमुरूगन, ईएसआई कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंदिरानगर बेंगलुरू के डॉक्टर एम विजय रानी समेत विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य एवं निदेशक का शुभआगमन होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के चीफ पैटर्न विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गोपाल नारायण सिंह होंगे जबकि पैटर्न कुलपति डॉ एम एल वर्मा होंगे ।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के सचिव श्री गोविंद नारायण सिंह एवं सह संयोजक संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार के तैयारियां अंतिम चरण में है तथा इसे यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।
