राजद के जिला महासचिव श्याम राज यादव के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गई


रिपोर्ट:-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
 राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव स्वर्गीय श्याम राज  यादव जी का अचानक निधन की खबर सुनकर डेहरी विधानसभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी और गांधीनगर स्थित आवास पर सबसे पहले डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव तथा अन्य उनके सहयोगी एवं शुभचिंतक पहुंच गए तथा परिवार वालों को दुख की घड़ी में साथ देने का आश्वासन देते हुए उन्हें हिम्मत दीया कुछ घंटों बाद उनका दाह संस्कार पाली पुल सोन नदी में हुआ दूसरे दिन सोमवार को होटल बुद्ध विहार में शोक सभा हुई जिसमें  डेहरी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शिवपूजन शास्त्री ने शोक सभा में  कहा  हम लोग भाई श्याम राज यादव कि शोक दुख के साथ मना रहे ह राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता थे डेहरी विधानसभा के राजद के जमीनी अस्तर के मजबूत सिपाही थे  इन्होंने अपने पार्टी के मजबूती के लिए एवं जनाधार बढ़ाने के लिए सारा जीवन व्यतीत किए बहुत ही सरल और व्यवहारिक आदमी थे दल में इनकी कमी हम लोग भरपाई नहीं कर सकते भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें शोक सभा में माननीय विधायक फते बहादुर सिंह प्रकाश पासवान सोनू यादव विशाल यादव दीपक चंद्रवंशी लवजीत कुमार छोटू खान शिवपूजन शास्त्री गुड्डू चंद्रवंशी सत्येंद्र कुशवाहा शांति देवी मंजू देवी राखी देवी अजय पाल सरजू राम मुकेश यादव असलम कुरेशी पीर मोहम्मद जय नाथ वर्मा धनजी पासवान  बेस लाल यादव धनजी सिंह पप्पू यादव नंदू यादव हीरालाल यादव सत्येंद्र यादव संजय यादव मोहम्मद अख्तर  राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे