रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,कलेश मीश्रा
डेहरी /रोहतास
जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुही निवासी श्याम लाल शर्मा ने रोहतास पुलिस अधीक्षक को आवेदन लिखकर बताया कि मेरी पत्नी ने घर से बेघर कर दीं हैं। दिए गए आवेदन में बताया कि मै मुंबई में प्राइवेट कंपनी में अपने परिवार को लेकर काम करता था। लाकडाउन में स्थती बगड़ गई। तो मैं अपने गांव पर पत्नी तथा तीनों बच्चों को पहुंचा दिया। मेरी पत्नी गांव में रहकर खेती बाड़ी करती है। और गांव के कुछ दबंग लोगों के बहकावे में आ गई है। मैं जब मुंबई से अपने गांव पर पहुचा तो मेरी पत्नी तथा दबंग लोगो के सहयोग से मुझे घर से भागा दी और धमकी दी है कि तुम दुबारा गांव में दिखाई दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। मैं डर से इधर उधर भटक रहा हूं। इस संबंध में थाने गया तो दरोगा जी ने केश नहीं लिखा और थाने से डांटकर भगा दिया ।मेरा संपत्ति हड़पने की नियत बनाई है। पुलिस अधीक्षक आषीश भारती ने कार्रवाई की भरोसा दिया।
.png)