जिला अधिकारी ने जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी तथा कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ बैठक किया



रिपोर्ट :-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
 जिलाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, रेवेन्यू ऑफिसर्स,mnregs कार्यक्रम पदाधिकारी इत्यादि के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई जिसमे डीडीसी, रोहतास, श्री शेखर आनंद, अपर समाहर्ता श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम,स्थापना उप समाहर्ता, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, डीपीओ mnregs इत्यादि उपस्थित रहे।
बैठक में ,सर्वप्रथम ,जिलाधिकारी महोदय ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पार्ट 2 के तहत चुने गए प्रथम चरण के 40 पंचायतों में डोर to डोर कचरा उठाव, कचरा प्रबंधन एवं waste डिस्पोजल हेतु आवश्यक सामग्रीयाँ यथा सफाई कर्मियों के wearing किट्स, padle रिक्शा, ई रिक्शा आदि के क्रय की समीक्षा की तथा आगामी दो हफ्तों में उक्त क्रय को बिहार फाइनेंसियल रूल्स का अनुपालन करते हुए , अचूक रूप से पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस निमित्त waste डिस्पोजल यूनिट निर्माण हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अंचलाधिकारी तथा revenue ऑफिसर्स के कार्यों की भी उनके द्वारा समीक्षा की गई।उन्होंने अंचलाधिकारियों को जमाबंदी सुधार का कार्य माह जुलाई के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया।डेटा सेंटर्स को नौ अंचलों में fully ऑपरेशनल करने हेतु उन्होंने 15 जुलाई तक का वक़्त दिया है।1180 चिन्हित भूमिहीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश भी अंचलाधिकारियों को दिया गया।सरकारी कार्यालयों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
 जिलाधिकारी महोदय ने आगामी शुक्रवार को revenue की अलग से समीक्षा बैठक रखने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया।उन्होंने अंचलों में लंबित दाखिल/खारिज के मामलों की  समीक्षा में लंबित रहने की अवधि और कारण संबंधी प्रतिवेदन भी अंचलवार विहित प्रपत्र में तैयार कराने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया।
उन्होंने सभी revenue ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि वे मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें तथा बगैर अपर समाहर्ता की पूर्वानुमति के मुख्यालय नही छोड़ें।
अंचलाधिकारियों को जल- जीवन -हरियाली मिशन के तहत सभी वाटर बॉडीज से अतिक्रमण पूर्णरूपेण हटाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया