रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी मे परिवार नियोजन सेंटर का उदघाटन डॉक्टर एस एन अख्तर नवाब के द्वारा फीता काट कर किया गया , इस अवसर पर डॉक्टर नवाब ने सेंटर का निरिक्षण भी किया और सारी व्यवस्था कि प्रशंसा किया , कार्यक्रम के दौरान एक बैठक मे विशेष तौर पर सेंटर के विस्तार पर विशेष चर्चा कि गईं , साथ ही यह जानकारी दी गईं कि पहले से कुल पांच केंद्र ही संचालित थे जिसे बढ़ाकर कुल बारह किया गया है इसे और भी बढ़ाने कि आवश्यकता है , जो सात सेंटर बढ़ाये गए है उनमे Tड़वा पटनवा नावाड़ी तेंदुआ भड़कुड़िया मानिकपुर और दहाउर शामिल है डॉक्टर नवाब साहब ने इस विशेष मौके पर कहा कि आज के समय को देखते हुए परिवार को सिमित रखने कि कि विशेष जरूरत है जिससे परिवार सिमित संसाधन मे भी हर क्षेत्र मे सफल हो सके इसके लिए लोगो के बीच जानकारी का होना बहुत जरूरी है जो ऐसे सेंट्रो से आसानी से पहुंचाया जा सकता है वही प्रभारी अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि इस सेंटर पर परिवार नियोजन से जुडी सारी व्यवस्था के साथ कोविड सेंटर भी है जहाँ सभी कुछ लोगो मुफ्त मुहैया कराई जाती है इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे
