रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने बेहतर सफलता हासिल किया है जिसमें
48 घंटे के अंदर जी ० टी ० रोड़ पर एक ट्रक ड्राईवर से लूट - पाट का प्रयास करने के दौरान गोली मारकर घटना को अंजाम देने वाला सभी अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार । डिहरी नगर थानान्तर्गत न्यू डिलियों जी ० टी ० रोड़ पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ लूटपाट करने का प्रयास किया गया तथा ट्रक ड्राईवर के द्वारा विरोध करने पर अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार दिया गया , जिसके कारण उक्त ड्राईवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया . जिनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है । इस संबंध में डिहरी नगर थाना काण्ड सं0-517 / 22. दिनांक 13.07.2022 धारा 394 / 326 भा 0 द 0 वि 0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया । श्री आशीष भारती , पुलिस अधीक्षक , रोहतास को यह सूचना प्राप्त हीं इसे काफी गम्भीरता से लिया गया तथा इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों की अतिशीघ्र सिनाख्त कर त्वरित गिरफ्तारी हेतु पु ० नि ० - सह - थानाध्यक्ष , डिहरी नगर थाना एवं डिहरी नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी का तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर गठित विशेष टीम को हर एंगल से जाँच करने हेतु आवश्यक दिशा - निर्देश दिया गया । तदनुसार विशेष टीम के द्वारा इस घटना के त्वरित उदभेदन हेतु पारंपरिक एवं तकनीकी आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया । इसी क्रम में विशेष टीम को पारंपरिक एवं तकनीकी अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अपराधकर्मी डिहरी नगर थाना क्षेत्र के न्यू डिलियों में छिपा हुआ है । इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पु ० नि ० - सह थानाध्यक्ष , डिहरी नगर थाना एवं डिहरी नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को न्यू डिलियों गाँव में छापेमारी हेतु भेजा गया , जहाँ सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान उक्त काण्ड में शामिल मुख्य अपराधकर्मी करण कुमार उर्फ छत्रपति कुमार , पे०- सिकन्दर शर्मा , सा ० - न्यू डिलियों , वार्ड नं0 20 , थाना- डिहरी नगर , जिला - रोहतास को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उक्त अपराधकर्मी के द्वारा इस काण्ड में एक अन्य अपराधकर्मी अभिषेक कुमार , पे ० - प्रमोद जयसवाल , सा ० न्यू डिलियों , थाना- डिहरी नगर , जिला - रोहतास के संलिप्त रहने की बात बताई गई तदनुसार गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर इस काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी की गई तथा इनके घर पर घेराबंदी कर छापेमारी किया गया तो इनके घर से चोरी का कुल 07 मोबाईल बरामद किया गया । घटना कारित करने में प्रयुक्त देशी कट्टा के संबंध में अपराधकर्मियों से पूछ - ताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि साक्ष्य मिटाने के उदेशय से कट्टा को नहर में फेक दिया गया । उक्त कट्टा के खोजबीन एवं बरामदगी हेतु गोताखोरों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है । उपरोक्त दोनों अपराधकर्मियों के द्वारा इस काण्ड में अपनी - अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है । छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है । गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम / पता : 1. करण कुमार उर्फ छत्रपति कुमार , पे 0 - सिकन्दर शर्मा , सा ० - न्यू डिलियों , थाना- डिहरी नगर , जिला - रोहतास । 2. अभिषेक कुमार , पे ० - प्रमोद जयसवाल , सा ० - न्यू डिलियों , थाना- डिहरी नगर , जिला रोहतास । बरामद सामानः मोबाईल बरामद -07 अदद ।
