रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
श्री आशीष भारती पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Sub Inspector, SSC GD, Army, CAPF, Police इत्यादि) में शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पुलिस केन्द्र, डिहरी में निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण चल रहा था, जिसमें रोहतास जिला के कई छात्र/छात्रा एवं साथ ही रोहतास जिला के अन्य पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रर्दशन करने व अधिक से अधिक बच्चों के सफल होने हेतु पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा समय समय पर छात्र/ छात्रा को मार्गदर्शन एवं आवश्यक टिप्स दिया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस अवर निरीक्षक एवं सार्जेन्ट के पद पर चयन हेतु पटना में शारीरिक जॉच-माप परीक्षण चल रहा था। पुलिस कप्तान ने प्रेस बयान में बताया कि निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण केन्द्र से कुल-28 छात्र/ छात्रा शारीरिक जाँच-माप परीक्षण में बेहतर प्रर्दशन कर सफल हुए थे बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग बिहार पटना द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक एवं सार्जेन्ट का अंतिम रूप से रिजल्ट प्रकाशित किया गया है जिसमें निःशुल्क शारीरिक दक्षता , पुलिस केन्द्र , डिहरी से कुल-11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयनित हुए है। इन सफल अभ्यर्थियों में से 07 पुरुष/महिला पुलिसकर्मी एवं 04 आम नागरिक छात्र/छात्रा शामिल है।
सफल अभ्यर्थियों का नाम इस प्रकार है :-
1. सिपाही - 308 रंजीत कुमार, -रोहतास जिला बल।
2. म0सिपाही- 1668 रूबी कुमारी-रोहतास जिला बल
3. म0सिपाही- 227 रिमा कुमारी-रोहतास जिला बल
4. म0सिपाही - 1440 निशी कुमारी-रोहतास जिला बल
5. म0सिपाही- 738 राखी कुमारी-प्रशिक्षण केन्द्र , डिहरी, रोहतास
6. म0सिपाही - 488 सपना कुमारी-प्रशिक्षण केन्द्र , डिहरी, रोहतास
7. म0सिपाही- 241 प्रिया कुमारी-प्रशिक्षण केन्द्र, डिहरी, रोहतास
8. मनीष कुमार सिंह , पिता-संतोष कुमार सिंह, थाना- नटवार जिला- रोहतास ।
9. प्रमोद कुमार, पे०- शम्भुनाथ तिवारी, थाना- डिहरी नगर, जिला-रोहतास ।
10. श्वेता कुमारी, पे०- सुरेन्द्र सिंह, थाना-इन्द्रपुरी, जिला- रोहतास।
11. पुनम कुमारी, पे०- शंकर साव, थाना- तिलौथू, जिला- रोहतास।
इसके अतिरिक्त रोहतास पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा भी सफलता प्राप्त की गई है जिस सम्बंध में सूचनायें एकत्रित की जा रही है.
अंतिम रूप से चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस कार्यक्रम से जुड़े रोहतास पुलिस के सभी आयोजकगण तथा रोहतास पुलिस एवं BSAP 2 के सभी प्रशिक्षकगण बधाई के पात्र हैं l
जो परीक्षार्थी किसी कारण से असफल हुए हों उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, पुनः मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी l
जो अभ्यर्थी /परीक्षार्थी/विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के शारीरिक परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वे पुलिस केंद्र डेहरी में निबंधन (registration)करा कर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैंl
