ONR6VI3FZI2TSB6ZUOUCUGILIYNMGL5S2GIOFTEHAWQPWX6HWJ6C767KCI


 

रिपोर्ट ;-  वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


                          International level crossing awareness day(अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस) के अवसर पर वरिय अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के उप निरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद,उ. निरीक्षक मनोज कुमार एवं  उप निरीक्षक कुमार गौरव तथा उपलब्ध स्टॉफ के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन क्षेत्राधिकार में स्थित करवंदिया स्टेशन के पास के समपार फाटक संख्या-39/C तथा पहलेजा स्टेशन स्थित समपार फाटक संख्या-36/C पर जागरूकता अभियान चलाया गाया l इस अभियान के द्वारा लोगों को उनके बहुमूल्य जीवन के महत्व को बताते हुए,जीवन को जोखिम में न डालते हुए लेवल क्रासिंग को पार नहीं करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही साथ समपार फाटक संबंधि नियमों एवं इससे संबंधित अपराध को बताते हुए दण्डों से भी अवगत कराया गयाl लोगों  को समझाया गाया कि लेवल क्रासिंग आपकी सुरक्षा के लिए है, कृपा इसे बंद स्थिति मे पार न करें l खुद भी नियम का पालन करें